aadhar card mobile number verification in hindi

आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर जुड़ा है, यह कैसे चेक करें या पता करें?

Aadhar Card Mobile Number Check 2025

क्या आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेक करना है या आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर है, यह जानना है? अगर आप यह पता लगाना चाहते हैं, तो यह पोस्ट पूरा पढ़ें। इस पोस्ट के द्वारा आप आधार कार्ड का मोबाइल नंबर ऑनलाइन घर बैठे चेक कर पाएंगे।

यह भी जानेंगे कि आपका आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं और आधार कार्ड में कोई मोबाइल नंबर दर्ज है या नहीं। आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे पता करें, ऑनलाइन।

आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है अगर आप कोई भी ऑनलाइन आधार सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। ऑनलाइन आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए OTP उस फोन नंबर पर भेजा जाता है जो आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।

अगर आप नहीं जानते कि कौन सा नंबर लिंक्ड है, तो कैसे पता चलेगा कि OTP किस नंबर पर जाएगा। बिना OTP के आप ऑनलाइन आधार सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते हैं, जैसे कि आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए OTP सत्यापन आवश्यक है।

आधार लिंक मोबाइल नंबर चेक करने के कई तरीके हैं, जैसे ऑनलाइन UIDAI की साइट से और mAadhaar मोबाइल ऐप के द्वारा। आज आधार के बिना कोई भी काम, चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट, नहीं हो सकता है।

इसलिए यह अति आवश्यक है कि आप अपना आधार कार्ड निकाल लें। यदि आप कहीं जाना नहीं चाहते और घर बैठे खुद से आधार निकालना चाहते हैं, तो उस मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी जो आपके आधार कार्ड में जुड़ा हुआ है।

आधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंक चेक करने के लिए क्या चाहिए:

  • आधार कार्ड नंबर
  • कंप्यूटर/लैपटॉप या स्मार्टफोन
  • नेट पैक
  • शुरुआती स्तर का इंटरनेट चलाने की जानकारी

यदि आपका आधार कार्ड खो गया है, तो पहले आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नंबर निकाल लें, ताकि आप अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का पता कर सकें।

स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को अपने मोबाइल फोन पर आधार कार्ड मोबाइल ऐप mAadhar को इंस्टॉल करना पड़ेगा। आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पता करने के लिए नीचे दिए गए लेख को पूरा पढ़ें और उसका पालन करें।

Aadhar Card Me Konsa Mobile Number Hai Kaise Check Kare

Aadhar Card में मोबाइल नंबर चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. UIDAI के ऑफिसियल साइट पर जाएँ: https://uidai.gov.in/en/
  2. “Aadhaar Services” सेक्शन के अंदर “Verify an Aadhaar Number” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नीचे स्क्रॉल करें और “Check Aadhaar Validity” बॉक्स पर क्लिक करें।।find-your-aadhar-card-linked-mobile-number-option
  4. इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं: CLICK HERE
  5. अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें।aadhar-card-mobile-number-check-online
  6. “Enter Captcha” के बजाय कैप्चा कोड भरें।
  7. अंत में, “Proceed” विकल्प पर क्लिक करें।
  8. अब, आपको एक नए पृष्ठ पर ले जाया जाएगा।
  9. यहाँ आधार कार्ड से संबंधित जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।aadhar-link-mobile-number-status-check
  10. आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर के अंतिम 3 अंक प्रिंट होंगे।

जैसे कि आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि आधार नंबर वेरीफाई करने पर क्या-क्या जानकारी दी जाती है। प्रकाशित जानकारी की बात की जाए तो कार्ड धारक का UID नंबर, उम्र, लिंग, राज्य और मोबाइल नंबर साझा किया जाता है।

लेकिन, मोबाइल नंबर पूरा नहीं दिखाया जाता है सुरक्षा कारणों के लिए। आपको केवल अंतिम के तीन डिजिट ही दिखाए जाएंगे और पहले 7 अंक क्रॉस मार्क होंगे। यदि आपको अंतिम के चार अंक देखना है, तो एम आधार ऐप से आधार कार्ड मोबाइल नंबर चेक करें।

फिर भी, अंतिम 3-digit नंबर हीं काफी है यह पता लगाने के लिए कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक्ड है। यह बात ध्यान रखें कि अगर मोबाइल नंबर के स्थान पर पूरा खाली दिख रहा है, तो समझ जाइए कि कोई भी मोबाइल नंबर आधार कार्ड में नहीं चढ़ा हुआ है।

इस स्थिति में, आपको अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। इस प्रकार, आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं।

आधार कार्ड चेक बाय मोबाइल नंबर एक अलग प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया के द्वारा आप अपना आधार कार्ड चेक कर पाएंगे मोबाइल नंबर से, जो कि ऊपर बताया गया है। आपको कोई नंबर जैसे *99*99# पर डायल करने की जरूरत नहीं है।

mAadhar App से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेक कैसे करें कौन सा लिंक है

  1. गूगल प्ले स्टोर से mAadhar ऐप डाउनलोड कर लें।
  2. mAadhar ऐप को ओपन करें और लॉगिन करें।
  3. Aadhar Services सेक्शन में “Check Aadhaar Validity” पर क्लिक करें।check-aadhar-validity-on-mobile-app
  4. अपना आधार कार्ड नंबर टाइप करें।
  5. Security Captcha भरें और “Submit” करें।
  6. अब, एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें आधार लिंक मोबाइल नंबर प्रिंट होगा।check-aadhar-card-linked-phone-number-verify
  7. अंतिम के तीन अंक ही दिखेंगे, पहले 6 अंक क्रॉस मार्क होंगे।

जैसे कि आप देख सकते हैं, स्क्रीनशॉट में आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम तीन अंक दिख रहे हैं और पहले छह अंक सुरक्षा के लिए छुपे हुए रहते हैं।

यदि आप पूरा 10-digit मोबाइल नंबर पता करना चाहते हैं, तो यह संभव नहीं है क्योंकि UIDAI यह अनुमति नहीं देती सामान्य आधार कार्ड धारक के लिए।

इस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन से आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, चेक कर सकते हैं, वो भी फ्री में। आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए, जिस पर आपको mAadhaar App डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है।

आधार लिंक मोबाइल नंबर चेक कैसे करे UIDAI कस्टमर केयर के द्वारा

  1. अपना मोबाइल फोन लें और कॉलर ऐप लॉन्च करें।
  2. UIDAI कस्टमर केयर नंबर: 1947 डायल करें।
  3. IVR कॉल भाषा चुनें: हिंदी या अंग्रेजी।
  4. कॉल पर निर्देशों को ध्यान से सुनें।
  5. उपयुक्त संख्या दबाएं।
  6. अब, अपना आधार कार्ड मोबाइल लिंक चेक करने के लिए कहें।
  7. कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव आपका आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।
  8. अंत में, आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंक चेक करके बता दिया जाएगा।
  9. यदि कोई मोबाइल नंबर नहीं जोड़ा गया होगा, तो अपडेट करने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर वेरीफाई कैसे करें

  1. पहले, इस लिंक पर जाएँ: CLICK HERE
  2. Verify Mobile Number ऑप्शन को सेलेक्ट करें।verify-aadhar-mobile-number-online
  3. अपना आधार कार्ड नंबर इंटर करें।
  4. अब, आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
  5. ध्यान रहे, आपको वही नंबर भरना है जो आपको लगता है कि आधार कार्ड में दर्ज हुआ है।
  6. आधार लिंक्ड फोन नंबर भरने के बाद कैप्चा कोड टाइप करें।
  7. Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करें।
  8. अब, कंप्यूटर स्क्रीन पर नीचे दिए गए दोनों में से कोई एक संदेश प्रिंट होगा।
  9. अगर आपने सही फोन नंबर दिया है, तो यह संदेश प्रिंट होगा: “The mobile number you have entered is already verified with our records”।
  10. अगर गलत नंबर दिया, तो यह संदेश प्रिंट होगा: “The mobile number you have entered does not match with records”।

इस प्रकार आप ऑनलाइन अपना आधार कार्ड रजिस्टरड मोबाइल नंबर वेरिफाई कर सकते हैं। यह पता करना बहुत आवश्यक है कि आधार कार्ड में कौन सा फोन नंबर लिंक्ड है क्योंकि इसके बिना आप ऑनलाइन आधार कार्ड सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

यदि आपके पास डेस्कटॉप नहीं है आधार मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए, तो आप mAadhar ऐप का उपयोग कर सकते हैं। mAadhar ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर मिल जाएगा।

अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर चढ़ा हुआ है पर चालू नहीं है, तो अपने नजदीकी Aadhaar Card Update Center जाकर नंबर चेंज करवाना होगा। नंबर चेंज या अपडेट करने के लिए किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं देना पड़ता है।

यह भी पढ़े: आधार कार्ड में कौन सा ईमेल आईडी चढ़ा है पता करें 

वैसे, एक और तरीका है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, चेक करने के लिए। आप चाहें तो UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाकर आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रिक यह है कि जब आप आधार कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। अगर कोई फोन नंबर लिंक नहीं होगा, तो OTP नहीं भेजा जाएगा और आपको सूचित किया जाएगा। इस प्रकार, आप आसानी से पता कर सकते हैं।

आशा करता हूँ कि आप अब Aadhar Card से Mobile Number कैसे निकालें, अच्छी तरह से समझ गए होंगे। आधार कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही हो तो यह पढ़ें: Aadhar Card Download Kare

यह आर्टिकल पढ़ने के बाद भी अगर आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है आधार कार्ड का मोबाइल नंबर चेक करने में, तो नीचे कमेंट करें। मैं आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर दूंगा।

आधार कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधार सेवा साइट को विजिट करते रहें, धन्यवाद। ध्यान रहे, आप इस आर्टिकल को फॉलो करके आधार कार्ड अपडेट मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं।

85 Comments

  1. ANILSAHANI 27 April 2020
    • tony 28 April 2020
  2. Revati Raman Tiwari 14 May 2020
    • tony 21 June 2020
  3. Harwinder Kumar 1 August 2020
  4. Bhupendra singh 27 August 2020
    • tony 28 August 2020
  5. Prakash kulaye 7 October 2020
    • tony 8 October 2020
  6. Durgesh parte 11 October 2020
    • tony 11 October 2020
      • Sadhana jha 23 December 2021
        • tony 28 December 2021
    • Raja Singh 23 December 2021
  7. फरहत अली 5 November 2020
    • tony 5 November 2020
      • Nakul ram netam 27 August 2021
        • tony 1 September 2021
      • Narpat singh 16 September 2021
      • Kiyansh saini 26 May 2022
  8. saurav kumar 12 December 2020
    • tony 14 December 2020
  9. SHADULLA SHAIKH 14 December 2020
  10. Mandeep singh 15 December 2020
    • tony 18 December 2020
    • Saukat Ali 5 January 2022
  11. कुमारी साधना 15 December 2020
    • tony 18 December 2020
    • Sadhana jha 23 December 2021
      • tony 28 December 2021
  12. 7422062001 19 December 2020
    • tony 25 January 2021
  13. Mahendra 24 January 2021
    • tony 25 January 2021
  14. Kiran satywan nagpure 6 April 2021
    • tony 13 April 2021
  15. lalit kumar 1 June 2021
    • tony 15 June 2021
  16. Monika Banger 29 June 2021
  17. Sanjeev 9 July 2021
    • tony 11 July 2021
  18. Vipul Kumar 29 July 2021
    • tony 9 August 2021
  19. Sonukumar 6 August 2021
    • tony 9 August 2021
  20. Sonukumar 6 August 2021
    • tony 9 August 2021
  21. Aniket Ranjan roy 8 August 2021
    • tony 9 August 2021
  22. Azam Khan 26 August 2021
  23. Shivam dixit 7 September 2021
    • tony 10 September 2021
  24. नंदलाल 13 October 2021
    • tony 14 October 2021
    • Savitri 16 March 2024
  25. Gorav Paswan 13 October 2021
    • tony 14 October 2021
  26. Sandeep Kumar Singh 14 October 2021
    • tony 13 November 2021
  27. Ashish 23 October 2021
    • tony 23 October 2021
  28. Abhishek nishad 31 October 2021
    • tony 13 November 2021
  29. Mohd salim salmani 4 November 2021
  30. Cheinsingh 17 December 2021
    • tony 20 July 2022
  31. Ankit Kumar 23 February 2022
    • tony 25 February 2022
  32. Sahil baba 7 May 2022
    • tony 12 May 2022
  33. Vipinkumar 24 May 2022
    • tony 26 May 2022
  34. Lokesh chouhan 13 July 2022
    • tony 19 July 2022
  35. Ashok bheel 1 October 2022
    • tony 1 October 2022
  36. Golu saini 9 October 2022
    • tony 11 December 2022
  37. HiraRam 26 March 2023
    • tony 26 March 2023
  38. Suraj Kumar 12 August 2023
    • tony 16 August 2023
  39. Pushpendra pandey 17 October 2023
    • tony 20 October 2023

Leave a Reply