aadhar-card-update-hone-me-kitna-din-lagta-hai

आधार कार्ड कितने दिन में अपडेट होता है, कितना समय लगता है 2025

Aadhar Card Update Time In Hindi: क्या आप जानना चाहते हैं कि आधार कितने दिन में अपडेट होता है 2025? यदि हाँ, तो इस पोस्ट में आपको आधार कार्ड कितने दिन में अपडेट हो जाता है, अच्छी तरह से बताऊँगा।

ऐसा कई बार वक्त आता है कि हमें आधार कार्ड में किसी प्रकार का सुधार करवाना पड़ता है और हमारे पास एक निर्धारित समय होता है। यही कारण है कि हमें यह पता होना चाहिए कि आधार अपडेट करने में कितने दिन लगते हैं।

आधार कार्ड में कई प्रकार के अपडेट होते हैं, जैसे अपना नाम, पिता/पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, जेंडर और फोटो। आप इनमें से कोई भी सुधार करवाते हैं, तो उसे पूरी तरह से अपडेट होने में कुछ दिनों का समय लग सकता है।

UIDAI ने एक समय सीमा बता दी है जिसे हम नीचे विस्तार से समझेंगे। इस आर्टिकल में आपको जल्द से जल्द आधार कार्ड में अपडेट कैसे करवाएं और आधार कार्ड अपडेट स्टेटस चेक करना सिखाऊंगा। अब, चलिए बिना ज्यादा देर किए डायरेक्ट पता करते हैं कि आधार कार्ड कितने दिन में अपडेट होता है।

Aadhar Card Update Kitne Din Mein Hota Hai (समय)

UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट/करेक्शन की एक समय-सीमा निर्धारित की है, जो 5 दिन से 90 दिन तक है। यह समय आधार कार्ड पंजीकरण तिथि से लेकर 90 दिन के बीच में आता है, जिसमें आधार कार्ड पूरी तरह से अपडेट हो जाता है।

UIDAI के अनुसार ज्यादातर आधार कार्ड करेक्शन रिक्वेस्ट 7 दिन से 15 दिन के बीच में पूरी हो जाती हैं, लेकिन अगर किसी कारणवश न हो पाए, तो समय सीमा अगले 90 दिन तक बढ़ जाती है।

अब, आधार कार्ड कितने दिन में अपडेट होगा, यह पता लगाने के लिए आपको ऑनलाइन आधार कार्ड करेक्शन स्टेटस चेक करना होगा। आधार कार्ड में कई प्रकार के करेक्शन होते हैं, जैसे फुल अपडेट या आंशिक अपडेट, जैसे नाम, एड्रेस, DOB, बायोमेट्रिक आदि। फुल आधार अपडेट में ज्यादा समय लग सकता है, और एक-एक अपडेट जरूरत के अनुसार करें तो जल्दी हो सकता है।

  • नाम (Name): 7 से 15 दिन [एक हफ्ता ]
  • पता (Aadhar Card Me Address): 7 से 15 दिन
  • पिता/पति का नाम (Guardian Name): 7 से 15 दिन
  • जन्म तिथि (DOB): 7 से 15 दिन
  • आधार कार्ड अपडेट मोबाइल नंबर कितने दिन में (Mobile Number): 1 से 2 दिन में होता है (24 से 48 घंटो में)
  • ईमेल आईडी (इमेल Address): 1 से 2 दिन में
  • फोटो (Photo): 1 से 2 दिन में
  • लिंग (Gender): 1 से 2 दिन में
  • बायोमेट्रिक डेटा (Fingerprint & Iris): 1 से 2 दिन में

ध्यान दें: ऊपर दिए गए आधार कार्ड अपडेट टाइम लिमिट फिक्स नहीं है क्योंकि कोई टेक्निकल/डॉक्यूमेंट आदि इश्यू के कारण आपका आधार कार्ड करेक्शन रिक्वेस्ट मैनुअल वेरिफिकेशन में भी जा सकता है, जिसकी समय सीमा 90 दिन है। वैसे, ज्यादातर मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस अपडेट 2 दिन यानी 48 घंटे में हो जाता है।

Aadhar Card Kitne Din Mein Update Hota Hai कैसे पता चलेगा

Aadhar Card Update Hone Me Kitna Time Lagta Hai पता लगाने के लिए आपको आधार कार्ड स्टेटस चेक करना होगा। आधार कार्ड अपडेट रिक्वेस्ट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. इस लिंक पर जाएँ: CLICK HERE
  2. Enrolment No को सेलेक्ट करें।
  3. अपना एनरोलमेंट नंबर, डेट और समय भरें।
  4. Enrollment Number और Time Acknowledgement Receipt में प्रिंटेड रहता है।
  5. सही कैप्चा कोड टाइप करें।
  6. अंतिम में, “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. कंप्यूटर स्क्रीन पर आधार कार्ड अपडेट स्थिति दिखाई देगी।

सारा प्रक्रिया सही रही, तो आपका आधार कार्ड अपडेट सफल दिखाया जाएगा। अगर नहीं, तो क्या कारण है, यह आपके आधार कार्ड करेक्शन रुका हुआ है, कंप्यूटर स्क्रीन पर बताया जाएगा। मैनुअल वेरिफिकेशन देखने जाने पर समझ जाइए कि आपके आधार अपडेट होने में 90 दिन तक समय लग सकता है।

आधार कार्ड अपडेट निर्धारित समय पर न हो पाए तो क्या करना चाहिए?

उत्तर: आपका आधार कार्ड अपडेट दिए गए समय पर नहीं होता है, तो कम से कम 90 दिन तक इंतजार करें अपडेट होने के लिए। यदि 90 दिन हो जाने के बाद भी अपडेट नहीं होता है, तो आप UIDAI Helpline Number: 1947 पर कॉल या help@uidai.gov.in पर मेल भेज सकते हैं इस समस्या का हल निकालने के लिए।

Aadhar Card में मोबाइल नंबर कितने दिन में अपडेट होता है

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होने में 1 से 2 दिन का समय लगता है। 48 घंटे काफी होते हैं आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट के लिए, यदि आधार सेंटर का ऑपरेटर आपकी अपडेट रिक्वेस्ट सही से और तुरंत वेरिफिकेशन के लिए फॉरवर्ड कर दे।

यदि बीच में किसी प्रकार की राष्ट्रीय छुट्टी होती है, तो यह समय बढ़ भी सकता है। ज्यादातर आधार कार्ड में फोन नंबर चढ़ने में 2 दिन का ही समय लगता है। वैसे, आप घर बैठे आराम से मोबाइल फोन के द्वारा आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस देख पाएंगे।

एक बार यदि नया मोबाइल नंबर लिंक हो जाए, तो आप ऑनलाइन UIDAI सेवाओं जैसे ई-आधार डाउनलोड, PVC कार्ड, ऑनलाइन आधार अपडेट, खोया हुआ आधार पता करना आदि सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

यह सब सर्विस आपको UIDAI के ऑफिसियल वेबसाइट और mAadhar App पर मिल जाएगी, वो भी फ्री में। आपको किसी भी तरह का कोई चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है।

जल्दी से आधार कार्ड अपडेट कैसे करें

  1. पहले, UIDAI के पोर्टल पर जाएँ।
  2. नजदीकी आधार सेवा केंद्र ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर लें।
  3. अपॉइंटमेंट बुक करते समय सही जानकारी भरें और स्लॉट बुक करें।
  4. आवश्यक मान्य दस्तावेज और अपॉइंटमेंट स्लिप ले जाएँ।
  5. सेंटर पहुँचकर आधार कार्ड अपडेट करवाएँ।
  6. आधार अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले ऑपरेटर ने जो नई जानकारी भरी है, उसे वेरिफाई कर लें।
  7. ध्यान रहे, आपको वैध दस्तावेज देना है ताकि करेक्शन रिक्वेस्ट में कोई बाधा न आए।
  8. अंत में, आधार कार्ड करेक्शन स्लिप ले लें।

ध्यान रहे: आप फुल अपडेट न करवाएं क्योंकि फुल अपडेट में काफी समय लग सकता है। इसलिये, जो चीज सुधारने की जरूरत है, उसी के लिए अपडेट रिक्वेस्ट अप्लाई करें ताकि आपका करेक्शन तुरंत हो जाए। स्लिप में एनरोलमेंट नंबर और टाइम लिखा होगा, जिसके द्वारा आप घर बैठे आधार कार्ड स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।

अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो mAadhar App डाउनलोड कर लें और इस ऐप से आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर लें। साथ में आधार अपडेट स्टेटस का पता भी लगा पाएंगे।

आशा करता हूँ कि आपको यह लेख समझ में आया होगा और आपको यह मालूम चल गया होगा कि आधार कार्ड अपडेट में कितना समय लगता है। असलियत में, कम समय में आधार कार्ड कैसे सुधारवाएं, मैंने इस पोस्ट में बताया है। आप आधार कार्ड कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं।

आशा करता हूँ कि आपको अब पता चल गया होगा कि Aadhar Card कितने दिन में अपडेट हो जाता है या आधार कार्ड सुधारने में कितना दिन या समय लगता है। आधार कार्ड अपडेट/करेक्शन का कोई एक निर्धारित समय नहीं होता है; आपको बस न्यूनतम अनुमानित समय बता दिया जाता है, जो कि पहले भी हो सकता है या बाद में भी।

52 Comments

  1. Kamlesh Kumar Thori 10 September 2021
    • tony 20 September 2021
    • SUJIT Gond 2 January 2022
  2. Vivek 19 December 2021
    • tony 20 July 2022
  3. Badri ray 21 February 2022
    • tony 25 February 2022
  4. Ajit kumar pandey 13 July 2022
    • tony 13 July 2022
  5. Narendra Kumar Gujar 18 July 2022
    • tony 19 July 2022
  6. Ovesh 20 July 2022
    • tony 23 July 2022
  7. Sunil Kumar 20 July 2022
    • tony 23 July 2022
  8. Nitish gupta 27 July 2022
    • tony 27 July 2022
  9. Adarsh Kumar 15 September 2022
    • tony 16 September 2022
  10. Sheetal sharma 10 October 2022
    • tony 11 December 2022
  11. Sobhit awasthi 11 October 2022
    • tony 11 December 2022
  12. Sheetal sharma 11 October 2022
    • tony 11 December 2022
  13. Shaikh 13 October 2022
    • tony 11 December 2022
  14. Anuruddha shukla 7 November 2022
    • tony 7 December 2022
  15. Sandeep 7 November 2022
    • tony 7 December 2022
  16. पंकज कुमार 2 December 2022
    • tony 7 December 2022
  17. tony 17 December 2022
  18. Bikesh Kumar 6 January 2023
    • tony 13 January 2023
  19. mohammad rafi 8 January 2023
    • tony 13 January 2023
  20. Rasuathardik 11 January 2023
    • tony 13 January 2023
  21. Rahul 26 March 2023
    • tony 26 March 2023
  22. Aashish kumar 26 March 2023
    • tony 26 March 2023
  23. Mahendra Kajla 19 April 2023
    • tony 22 April 2023
  24. Ladli zamal 25 April 2023
    • tony 29 April 2023
  25. Satish arya 25 April 2023
    • tony 29 April 2023
  26. Mahendra kajla 26 April 2023
    • tony 29 April 2023

Leave a Reply