how-to-link-bank-of-baroda-account-with-aadhar-in-hindi

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में आधार लिंक कैसे करें ऑनलाइन 2025

BOB Aadhar Seeding In Hindi 2025: क्या आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में अकाउंट है? यदि हाँ, तो अपने BOB अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर लें। यह जान लें कि बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में आधार कार्ड नंबर अपडेट करना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक आधार सीडिंग नहीं की है, तो इस पोस्ट को पढ़ें और जानें कि बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार लिंक कैसे करना है।

मैं इस आर्टिकल में तीन तरीके बताने वाला हूँ बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड लिंक ऑनलाइन करने के, जिसके द्वारा आप आसानी से अपने बैंक ऑफ बड़ौदा सेविंग अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ पाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा आधार कार्ड लिंक की पूरी प्रक्रिया के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

आधार कार्ड नंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में अपडेट करने के लिए क्या चाहिए:

  • आधार कार्ड।
  • BOB पासबुक।
  • कंप्यूटर या स्मार्टफोन और इंटरनेट (ऑनलाइन मेथड)।
  • ई-आधार कार्ड और पासबुक की ज़ेरॉक्स कॉपी तथा आधार सीडिंग फॉर्म (ऑफलाइन मेथड)।

Bank Of Baroda (BOB) Me Aadhar Link Kaise Kare

बैंक ऑफ बड़ौदा खाता धारक तीन तरीकों से अपने खाते को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं: ऑनलाइन, ऑफलाइन और SMS के द्वारा। अगर आपको इंटरनेट की जानकारी नहीं है, तो ऑफलाइन विधि अपनाएं। चलिए, तीनों विधियों को विस्तार से समझते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड लिंक कैसे करें ऑनलाइन

  1. निचे दिए गए Bank of Baroda NPCI लिंक पर ऑनलाइन साइट पर जाएँ।
  2. BOB DBT Link: CLICK HERE
  3. BOB NPCI लिंक पर दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद “OK” पर क्लिक करना है।
  4. अपना अकाउंट नंबर और बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
  5. “Generate OTP” पर क्लिक करें और ओटीपी सबमिट करें।
    bob-aadhar-link-online
  6. अपना 12 अंकों का आधार नंबर टाइप करने के बाद कन्फर्म करें।
  7. अब, आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
  8. अंत में ओटीपी भरें और आधार लिंक रिक्वेस्ट सबमिट करें।
  9. बधाई हो, आपका बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में आधार नंबर अपडेट हो चुका है।
  10. पुष्टि के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा।

यदि आपको नहीं पता कि आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर है, तो पहले पता कर लें क्योंकि OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य है। आप चाहें तो BOB इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल या मोबाइल बैंकिंग ऐप के द्वारा भी आधार लिंक कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा DBT लिंक ऑनलाइन के लिए यहाँ क्लीक करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा आधार सीडिंग मोबाइल फोन पर SMS के द्वारा की जाएगी (BOB Aadhar Seeding)

  1. अपने मोबाइल फोन से एक SMS नीचे दिए गए फॉर्मेट में टाइप करें।
  2. UID<space>Aadhaar Number<space>Account Number के अंतिम 4 अंक।
  3. ऊपर दिए गए फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें।
  4. इस Bank of Baroda Aadhaar Link SMS Number “8422009988” पर भेज दें।
  5. ध्यान रहे कि SMS बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से करना है।
  6. उदाहरण: UID 123456987456 8967

बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे जोड़े ऑफलाइन (BOB Aadhar Link Offline)

  1. अपना ओरिजिनल आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक-एक ज़ेरॉक्स कॉपी रख लें।
  2. BOB Aadhaar Seeding Form भर लें (यह फॉर्म ऑनलाइन या ब्रांच में मिल जाएगा)।
  3. अपनी BOB ब्रांच जाएं और सारे दस्तावेज़ सबमिट कर दें।
  4. वेरिफिकेशन के लिए आपसे ओरिजिनल आधार कार्ड मांगा जा सकता है।
  5. अब, आधार सीडिंग कन्फर्मेशन मैसेज आने का इंतज़ार करें।

Bank of Baroda Aadhaar Seeding Form डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें और उसे सही से भरकर जमा कर दें, Bank of Baroda KYC करने के लिए।

इस प्रकार आप घर बैठे BOB Me Aadhar Link कर सकते हैं ऑनलाइन बिना कहीं जाएं और चार्ज दिए। ऊपर दिए गए किसी भी एक Aadhaar Seeding With Bank Of Baroda Account मेथड को फॉलो करें BOB Aadhar KYC करने के लिए।

बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार नंबर लिंक करने के बाद एक बार BOB Aadhar Link Status पता कर लें कि आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक है या नहीं। यदि नहीं, तो दोबारा लिंक करने के लिए कोशिश जरूर करें। अगर फिर भी बैंक ऑफ बड़ौदा खाता को आधार नंबर जोड़ने में दिक्कत आ रही है, तो अपने नजदीकी ब्रांच जाएं।

12 Comments

  1. Udayrajramanjor 26 July 2021
    • tony 27 July 2021
  2. Shiv kumar 13 April 2022
    • tony 3 May 2022
  3. Nisha 30 September 2022
    • tony 1 October 2022
  4. Mohammad akram 6 January 2023
    • tony 13 January 2023
  5. ABU SHAMA 7 January 2023
    • tony 13 January 2023
  6. Pravin Kumar khunte 19 April 2023
    • tony 22 April 2023

Leave a Reply