how-to-find-lost-udyog-aadhar-number-online-in-hindi

उद्योग आधार मेमोरेंडम (UAM) नंबर खो गया है, कैसे निकाले ऑनलाइन

How To Find Lost Udyog Aadhaar Number In Hindi 2025: क्या आपका उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन नंबर खो गया है? यदि हाँ, तो इस पोस्ट को पढ़ें अपने खोए हुए MSME Udyog Aadhar Memorandum (UAM) रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के लिए।

मैं खोए हुए उद्योग आधार नंबर को रिकवर करने की ऑनलाइन प्रक्रिया बताऊँगा, जो बहुत आसान और तेज है। Udyog Aadhaar Number भूल जाने के बाद आपको क्या करना है, इस लेख में अच्छी तरह से बताया जाएगा।

यह बात जान लें कि उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन के बाद आपको UAM नंबर मिलता है, जो काफी जरूरी है अपने पास रखना। इस नंबर के द्वारा आप ऑनलाइन दोबारा अपना उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन और मेमोरेंडम सर्टिफिकेट प्रिंट करवा सकते हैं। यह दोनों डाक्यूमेंट्स हर जगह सबमिट करने पड़ते हैं। अगर आपके पास नहीं है, तो नीचे पढ़ें।

उद्योग आधार नंबर को वापस पाने के लिए क्या चाहिए:

  • उद्योग आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस।
  • कंप्यूटर या स्मार्टफोन।
  • इंटरनेट कनेक्शन।

उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे निकालें या प्राप्त करें ऑनलाइन (How To Retrieve Lost Udyog Aadhar Number)

Forgot उद्योग आधार नंबर कैसे निकालना है, जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. पहले, Udyam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: CLICK HERE
  2. टॉप मेनू में “Print/Verify” ऑप्शन मिलेगा, यहाँ जाएँ।
  3. सबसे आखिरी वाला ऑप्शन “Forgot Udyam/UAM Number” पर क्लिक करें।
  4. आपको अब एक नए वेब पेज पर ले जाया जाएगा।
  5. “Choose Registration Option” के नीचे “Udyog Aadhar Memorandum” को चुनें।
  6. “Choose OTP Option” के नीचे वही ऑप्शन चुनें जो आपके उद्योग आधार से लिंक्ड है और चालू है।
  7. मैं यहाँ समझने के लिए “Mobile” ऑप्शन चुनूँगा, आप चाहें तो “Email” भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
  8. अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भरें जिसमें OTP मंगवाना है।
  9. अंत में, “Validate & Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।
  10. अब, अपना मोबाइल नंबर चेक करें OTP नंबर के लिए।
  11. ओटीपी मिल जाने पर उसे भरें और “Validate OTP” बटन पर क्लिक करें।
  12. सही ओटीपी सबमिट करने के बाद आपका उद्योग आधार नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    retrieve-uam-number-online

ध्यान दें: आपको Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है, जिसे अब उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी कहते हैं। भूला हुआ उद्योग आधार नंबर वापस लाने के लिए आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस होना अनिवार्य है। ध्यानपूर्वक सही OTP सबमिट करें अपने UAM नंबर को रिकवर करने के लिए।

खोया हुआ उद्योग आधार नंबर मिल जाने के बाद आप उसे ऑनलाइन वेरीफाई भी कर सकते हैं। रही बात कोई ऑफलाइन मेथड जिसके द्वारा आप उद्योग आधार सर्टिफिकेट नंबर ढूंढ सकते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल सेंटर (DIC) या MSME-DI जाना होगा।

मोबाइल पर खोया हुआ उद्योग आधार नंबर कैसे प्राप्त करें

  1. मोबाइल फोन पर Google Chrome वेब ब्राउज़र शुरू करें।
  2. उद्यम रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  3. Main Menu में जाएँ और Print/Verify ऑप्शन के अंतर्गत Forgot UAM Number ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अब, बाकी की जानकारी वही दी गई है जो आपको ऊपर बताई गई है।
  5. ध्यान से बची हुई प्रक्रिया को पूरा करें।
  6. अंत में, आपका Udyog Aadhar Number मोबाइल स्क्रीन पर प्रिंट होगा।

आप चाहें तो Recovered UAM Number का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं ताकि आने वाले कल में किसी तरह की परेशानी न हो, यदि UAM नंबर खो जाए।

यह सब भी पढ़ें:

आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल समझ में आया होगा। अगर आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है उद्योग आधार नंबर प्राप्त करने या रिकवर करने में, तो नीचे कमेंट करें, मैं आपकी समस्या का हल जरूर बताऊँगा। आधार कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधार सेवा साइट को विजिट करते रहें।

7 Comments

  1. Vishal sahu 13 March 2021
    • tony 15 March 2021
  2. Chandra ram 13 August 2021
  3. Fashion vip 21 November 2022
    • tony 7 December 2022
  4. Anil Kumar tank 28 April 2023
    • tony 29 April 2023

Leave a Reply