aadhar-card-me-sanshodhan-kitni-baar-ho-sakta-hai

आधार कार्ड में करेक्शन कितनी बार हो सकता है, जानिए पूरी जानकारी

How Many Times Can Aadhar Card Be Corrected in Hindi 2025: क्या आप पहले अपने आधार कार्ड में करेक्शन करवाए हैं और दोबारा या तीसरी बार संशोधन करवाना चाहते हैं? अगर यह सच है, तो जान लें कि UIDAI ने आधार कार्ड संशोधन में लिमिट लगाई है।

आप चाहे अपना नाम (Name), जन्मतिथि (DOB), पता (Address), पिता का नाम (Father’s Name), पति का नाम (Husband’s Name), लिंग (Gender), बायोमेट्रिक डेटा आदि सुधारवा रहे हों, तो जान लें कि इन सभी अपडेट में सीमा लगाई गई है।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊँगा कि आप आधार कार्ड में करेक्शन कितनी बार कर सकते हैं पूरे जीवनकाल में। यह जानना बहुत जरूरी है कि आधार में कितनी बार बदलाव (Change) किया जा सकता है ऑनलाइन और ऑफलाइन।

ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आपने कोई सुधार करवाया और बाद में पता चलता है कि वह अंतिम चांस था अपडेट करने का, तो आप दिक्कतों में फंस सकते हैं जब भविष्य में कोई महत्वपूर्ण अपडेट करवाना होगा।

आधार कार्ड में संशोधन कितनी बार हो सकता है

आधार कार्ड अपडेट विवरणआधार करेक्शन सीमा
नाम (Name)सिर्फ दो बार (2)
डेट ऑफ बर्थ (DOB)सिर्फ एक बार (1)
पता (Address)कोई सिमा नहीं
लिंग (Gender)सिर्फ एक बार (1)
ईमेल आईडी  (Email ID)कोई सीमा नहीं
मोबाइल नंबर  (Mobile Number)कोई सीमा नहीं
अपना फोटो (Photo)कोई सीमा नहीं
फिंगर और आइरिस प्रिंट (Iris & Finger Prints)कोई सीमा नहीं

आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ (DOB) कितनी बार बदल सकती है?

UIDAI के गाइडलाइन्स के अनुसार कोई भी आधार कार्ड धारक अपने पूरे जीवनकाल में Date of Birth (DOB) सिर्फ एक बार (once in a lifetime) चेंज कर सकता है। सरल भाषा में कहा जाए तो आप आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ सिर्फ एक बार चेंज कर सकते हैं।

दोबारा या दूसरे बार जन्मतिथि बदलना संभव नहीं होगा, इसलिए DOB सुधारने से पहले अच्छे से सोच लें। आधार कार्ड में DOB चेंज करने के लिए आपको हर बार एक वैलिड डॉक्यूमेंट प्रूफ देना होगा, जिसके बिना जन्मतिथि सुधारना संभव नहीं होगा।

आधार कार्ड में पता कितनी बार बदल सकता है

आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने में कोई भी लिमिट या सीमा नहीं लगाई गई है। आप कितनी बार भी अपने आधार में एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं, लेकिन आपको हर बार एक वैलिड एड्रेस प्रूफ देना होगा। आप चाहें तो आधार कार्ड सर्टिफिकेट फॉर्म का भी उपयोग कर सकते हैं। मुझे यकीन है कि आपको अब यह समझ में आ गया होगा कि आधार कार्ड में पता कितनी बार बदला जा सकता है।

आधार कार्ड में नाम कितनी बार बदला जा सकता है?

आधार में नाम चेंज करने के लिए UIDAI ने सिर्फ दो मौका (Twice in Lifetime) दिया है पूरे जीवनकाल में। भले हीं आप दो बार अपना नाम अपडेट करवा सकते हैं, लेकिन इसमें भी कुछ शर्तें हैं:

  • नाम में स्पेलिंग मिस्टेक है।
  • नाम का अनुक्रम बदलना है।
  • शॉर्ट फॉर्म से फुल फॉर्म करना है।
  • शादी के बाद नाम बदलना है।

अगर, ऊपर दिए गए चारों कंडीशन में से कोई एक है तभी आप नाम सुधार सकते हैं। आप अपना पूरा नाम नहीं बदल सकते। अधिक जानकारी के लिए इसे पढ़ें: आधार कार्ड में नाम बदलें

आधार कार्ड में लिंग कितनी बार बदला जा सकता है?

आधार कार्ड में जेंडर सिर्फ एक बार (Once in a Lifetime) चेंज किया जा सकता है पूरे लाइफटाइम में। यदि आप अपना लिंग (Gender) बदलना चाहते हैं, तो सोच-समझकर बदले क्योंकि आपको तीसरा मौका नहीं मिलेगा। आधार कार्ड में जेंडर चेंज ऑनलाइन और ऑफलाइन हो सकता है।

आधार कार्ड में पिता का नाम कितनी बार बदल सकते हैं?

आधार कार्ड में पिता का नाम असीमित (Unlimited) बार चेंज कर सकते हैं क्योंकि पिता का नाम एड्रेस में आता है “Care Of” के अंदर और पता बदलने में कोई लिमिट नहीं होती है।

aadhar-card-dob-name-gender-correction-limit

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कितनी बार बदले जा सकते हैं?

आप अपने आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी असीमित बार बिना कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ दिए बदल सकते हैं। UIDAI ने शुरू से ही फोन नंबर या ईमेल एड्रेस अपडेट पर कोई लिमिट नहीं लगाई है।

आधार कार्ड करेक्शन की सीमा खत्म हो जाए तो क्या करें

अगर आपका आधार कार्ड नाम, जन्म-तिथि, लिंग आदि संशोधन की सीमा खत्म हो चुकी है लेकिन फिर भी आपको सुधार करवाना है, तो इसका एक उपाय है। आपको अपना आधार कार्ड और मान्य कागजात लेकर नजदीकी UIDAI Regional Office जाना होगा। आप चाहें तो UIDAI के Head Quarter भी जा सकते हैं।

आधार कार्ड करेक्शन लिमिट खत्म हो जाने के बाद रीजनल ऑफिस में आपको अपवाद हैंडलिंग प्रक्रिया (Exception Handling Process in Aadhar Card) से गुजरना होगा आधार कार्ड में कोई भी अपडेट करवाने के लिए। इस प्रक्रिया के दौरान वेरिफिकेशन अच्छी तरह से की जाती है।

यह जरूर पढ़ें: आधार कार्ड में सुधार करें

आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल Aadhar Card में Correction कितनी बार हो सकता है, जरूर समझ में आया होगा। अगर आपको आधार कार्ड संशोधन सीमा (Limit) से किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो नीचे कमेंट करें।

37 Comments

  1. Shivam 1 March 2021
    • tony 1 March 2021
    • Shivam yadav 27 September 2021
  2. Ajit Kumar 13 March 2021
    • tony 15 March 2021
  3. rahul 14 March 2021
    • tony 15 March 2021
  4. ARPAN SONA 17 March 2021
    • tony 24 March 2021
  5. Abid 31 March 2021
    • tony 1 April 2021
  6. Sohan singh 14 April 2021
    • tony 16 April 2021
  7. Anbar alam 10 May 2021
    • tony 12 May 2021
  8. Pramendra Kumar 16 May 2021
    • tony 21 May 2021
  9. Monu 17 July 2021
    • tony 19 July 2021
  10. Brijesh Kumar 27 August 2021
    • tony 1 September 2021
  11. Ravindra kumar 26 September 2021
    • tony 26 September 2021
  12. Vishal Pandey 30 September 2021
    • tony 3 October 2021
  13. Nikhil 10 October 2021
    • tony 14 October 2021
  14. Mukesh 14 October 2021
    • tony 16 October 2021
  15. Tasneem Khan 1 January 2022
    • tony 6 January 2022
  16. Md Nafees khan 26 February 2022
    • tony 1 March 2022
  17. Madhu 6 March 2022
    • tony 7 March 2022
  18. Aarohi Chawla 16 October 2022
    • tony 7 December 2022

Leave a Reply