Jan Aadhar Card Update Kaise Kare In Hindi 2025: क्या आप जन आधार कार्ड में किसी प्रकार का सुधार करवाना चाहते हैं और आपको जन आधार अपडेट की पूरी प्रक्रिया नहीं पता है? यदि हाँ, तो आप परेशान न हों और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें जन आधार अपडेट की प्रक्रिया को समझने के लिए।
राजस्थान जन आधार करेक्शन के कई तरीके हैं, जैसे ऑनलाइन, जन आधार मोबाइल ऐप से और ऑफलाइन ई-मित्रा सेंटर जाकर। मैं आपको हर मेथड बताऊँगा, जिसके द्वारा आप घर बैठे जन आधार में संशोधन करवा पाएंगे।
Jan Aadhar Correction बिलकुल फ्री है। Jan Aadhar Edit के लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। अगर आप ई-मित्रा सेंटर जाकर अपडेट करवाते हैं, तो सर्विस चार्ज लग सकता है।
जन आधार कार्ड में संशोधन फ्री में करने के लिए आपको खुद से करना होगा ऑनलाइन SSO पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन से। अक्सर ऐसा होता है कि हमसे कोई गलती हो जाती है पंजीकरण के दौरान, जिसे सुधारवाना अनिवार्य हो जाता है।
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अपना जनआधार संपादन या अपडेट कर सकेंगे खुद से ऑनलाइन ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर। जन आधार कार्ड करेक्शन के अंतर्गत आप घर बैठे अपना नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, नया सदस्य जोड़ना आदि जानकारी अपडेट कर पाएंगे।
कोई गलती हो जाने पर जन आधार में क्या-क्या सुधार करवा सकते हैं:
- परिवार के सदस्य का नाम (Family Member Name)
- मुखिया बदलना/परिवार के मुखिया को हटाना (Change Family Head)
- जन्मतिथि (Date Of Birth DOB)
- वर्तमान पता (Address)
- बैंक खाता (Bank Account)
- आय (Family Income)
- आधार कार्ड संख्या (Aadhar Card Number)
- जन आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile Number)
- ईमेल पता (Email Address)
- राशन कार्ड संख्या (Ration Card Number)
- अन्य आईडी कार्ड विवरण जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
- पीएफ नंबर (PF Number/PPO Number)
- बिजली/गैस बिल
- पेंशन से संबंधित जानकारी
- परिवार के सदस्य को हटाएँ (Delete Family Member)
- स्थानांतरण परिवार
- नामांकन संपादन
- विभाजित परिवार
- परिवार का मुखिया परिवर्तन (Head Of Family Change)
- नया परिवार नामांकन (New Family Enrollment)
- परिवार नामांकन की स्थिति (Family Member Enrollment Status)
- परिवार के सदस्य को जोड़ें (Add Family Member)
राजस्थान जन आधार कार्ड में सुधार करने के लिए क्या-क्या चाहिए:
- जन आधार कार्ड
- आवश्यक दस्तावेज़ प्रूफ
- कंप्यूटर/लैपटॉप ऑनलाइन सुधार के लिए
- स्मार्टफोन मोबाइल ऐप से सुधार करने के लिए
- इंटरनेट कनेक्शन
चलिए, अब जन आधार कार्ड ऑनलाइन संशोधन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझते हैं। नीचे दिए गए तीन तरीकों में से कोई भी आप अपनी सहूलियत के मुताबिक अपना सकते हैं। वैसे, ऑनलाइन तरीका सबसे सरल और बेहतर है।
जन आधार कार्ड अपडेट कैसे करें ऑनलाइन (Jan Aadhar Card Update Online)
- राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएँ: CLICK HERE
- यदि आप Jan Aadhar Portal पर नए हैं, तो पहले पंजीकरण कर लें, Jan Aadhar नंबर के द्वारा लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए।
- Jan Aadhar Login Portal पर अपना SSOID/यूज़रनेम और पासवर्ड टाइप करें।
- कैप्चा कोड भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- SSO पोर्टल प्रोफाइल में नाम, जन आधार आईडी या एनरोलमेंट आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी अपडेट कर दें।
- SSO Profile Update हो जाने के बाद Jan Aadhaar सेवा को सर्च करें और इस पर क्लिक करें।
- Enrollment सेवा पर क्लिक करें।
- अब, सूची में से दिए गए आवश्यक जनाधार कार्ड अपडेट सेवाओं पर क्लिक करें।
- जन आधार कार्ड में संशोधन या करेक्शन के लिए “Citizen Editing” पर क्लिक करना होगा।
- रसीद संख्या (Enrollment ID Number) भरें और “खोजें” पर क्लिक करें।
- Agree को सेलेक्ट करके OK विकल्प पर क्लिक करना है।
- कंप्यूटर स्क्रीन पर जन आधार परिवार सदस्य सूची लोड होगी।
- आपको किसी एक मेंबर का नाम सेलेक्ट करना है जिसका मोबाइल नंबर चढ़ा हुआ है।
- नाम सेलेक्ट करने के बाद “E-KYC JAN AADHAR” ऑप्शन को सेलेक्ट करें और “OK” करें।
- यदि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो “E-KYC AADHAR” पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- प्राप्त 6-डिजिट OTP को इंटर करें और वेरिफाई करें।
- जन आधार संपादन (Jan Aadhar Editing) वेब पेज लोड हो जाएगा स्क्रीन पर।
- मुखिया का विवरण पहले दिखाई देता है, जिसे आप संपादित कर सकते हैं और “SAVE” पर क्लिक करके अपडेट अनुरोध भेज सकते हैं।
- यदि अन्य सदस्य की जानकारी में कोई सुधार करना है, तो “सदस्य एडिट” विकल्प पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और “अन्य सदस्य विवरण” सेक्शन तक पहुँचें और उस सदस्य का नाम चुनें जिसमें आप सुधार करना चाहते हैं।
- अब, चुने हुए सदस्य का विवरण खुल जाएगा जहाँ आप मनचाहा सुधार कर सकते हैं।
- आपको Correction के अनुसार आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना है “Choose File” पर क्लिक करके।सदस्य का जानकारी
- Edit करने के बाद “अपडेट करें” ऑप्शन पर क्लीक करना है।
- अंत में, “वेरिफिकेशन के लिए भेजें” पर क्लिक करना है।
- जन आधार अपडेट रिसीट प्रिंट होगी, उसे डाउनलोड कर लें।
- बधाई हो! आपने घर बैठे जन आधार कार्ड संशोधन के लिए आवेदन कर दिया है।
ध्यान रखें! यदि आपके पास आईडी पासवर्ड नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें SSO पोर्टल पर जाकर। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद याद से प्रोफाइल में अपना जन आधार नंबर अपडेट या लिंक कर दें। जन आधार में क्या-क्या अपडेट किया जा सकता है ऑनलाइन, नीचे दिया गया है, एक बार उसे भी पढ़ लें।
Jan Aadhar Correction Services List:
- New Family Enrollment (परिवार का जनाधार बनाने के लिए)
- Add Member (नए सदस्य को जोड़ने के लिए)
- Pending Family Enrollment (परिवार में कोई बचा है एनरोलमेंट के लिए।)
- Delete HOF (परिवार के मुखिया को हटाना है)
- Delete member (किसी फैमिली मेंबर को हटाना है)
- Upload Document (आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना है)
- Transfer Family (एक परिवार से दूसरे परिवार में जाने के लिए)
- Citizen Editing (जन आधार एप्लीकेशन में सुधार करना है)
- HOF Change (परिवार के मुखिया को बदलना है)
- Split Family (परिवार अलग हो गया या बंट गया)
जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें मोबाइल ऐप से | Janaadhar Editing
- जन आधार कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- जन आधार एप्लिकेशन लॉन्च करें।
- सबसे नीचे दिए गए “SSO Login” पर क्लिक करें।
- अब, अपना SSO ID और पासवर्ड भरें।
- आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
- RGHS ऑप्शन को सर्च करें और इस पर क्लिक करें।
- अब, बाकी के स्टेप्स ऑनलाइन मेथड की तरह समान हैं जो कि ऊपर दिए गए हैं।
- ऊपर दिए गए स्टेप 6 से स्टेप 11 तक का पालन करें।
Janaadhar Update Kaise Kare ई-मित्रा सेंटर जाकर
- नजदीकी e-Mitra Center का पता लगाएं।
- अपना जन आधार कार्ड और आवश्यक दस्तावेज़ ले जाएं।
- ई-मित्रा सेंटर पहुंचने के बाद ऑपरेटर के पास दस्तावेज़ सबमिट करें।
- जन आधार कार्ड में जो चीज़ अपडेट करवानी है, उसे बताएं।
- ध्यान रहे कि आपने अपडेट के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं।
- सेंटर अधिकारी आपका दस्तावेज़ वेरिफिकेशन करेगा।
- दस्तावेज़ प्रूफ वेरिफिकेशन हो जाने के बाद जन आधार अपडेट कर दिया जाएगा।
- अंत में, आपको एक अपडेट रिसीप्ट मिलेगी।
जन आधार में अपडेट करने के बाद आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपकी अपडेट रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकृत किया गया है। यहाँ पता लगाने के लिए आपको जन आधार कार्ड चेक स्टेटस करना पड़ेगा।
Jan Aadhar Card Correction/Edit के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
जनाधार कार्ड में किसी तरह का सुधार करने के लिए क्या कागजात लगेंगे, जानने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की सूची पढ़ें:
- नाम बदलने के लिए एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि।
- जन्म-तिथि / आयु बदलने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, मेट्रिक सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट।
- नया सदस्य जोड़ने के लिए उसका आईडी प्रूफ।
- आय अपडेट करने के लिए इनकम सर्टिफिकेट।
- सदस्य हटाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट।
- बैंक अकाउंट बदलने के लिए बैंक खाता।
- राशन कार्ड का पता बदलने के लिए।
- नाम ट्रांसफर करने के लिए उपयुक्त दस्तावेज।
- लिंक परिवर्तन के लिए आपको स्वघोषणा पत्र देना होगा।
आपको जो जानकारी बदलवानी है, उसका एक मान्य दस्तावेज़ प्रूफ देना होगा, जो अनिवार्य है। मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस बदलने के लिए कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं देना पड़ता है।
जन आधार कार्ड से संबंधित अन्य पोस्ट:
- जन आधार कार्ड से नाम हटाय
- जन आधार कार्ड में नाम ऐड करे
- जन आधार कार्ड डाउनलोड करे
- जन आधार नंबर निकाले
- जनाधार कार्ड बनाएं
ऊपर दिए गए तीनों मेथड में से कोई भी को फॉलो करके आप आसानी से जन आधार में संशोधन करवा सकते हैं। आशा करता हूँ कि आपको अब जन आधार में एडिटिंग कैसे करना है, समझ में आ गया होगा और इससे आपको काफी मदद मिलेगी।
जन आधार में मैंने काफी लेख लिखे हैं इस वेबसाइट पर, जो पढ़कर बहुत कुछ सिख सकते हैं। जन आधार डिटेल्स को कैसे एडिट करना है, मैंने अच्छी तरह से बताया है अलग-अलग टॉपिक्स पर विशेष आर्टिकल लिखकर, जिनके लिंक भी आपको इसी लेख में मिल जाएंगे।
Jan adhare
Sso me rghs ke name se koi app nhi h
आप ऑनलाइन पोर्टल का प्रयोग करे
How we can change gender in janadhar
जान आधार में जेंडर चेंज करने की ऑनलाइन प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है, पूरा पढ़े.
Jan aadhaar me name me correction kese kre
जन आधार कार्ड करेक्शन की प्रक्रिया हीं मैंने इस आर्टिकल में समझाया हूँ
Sir mere ek bar Jan aadhar card update ho gya h but abhi bhi meaning me mistake h to wo wapes shi kese krwaye plzz inform bcz mere scolership form fell nhi ho rha h. Plz sir ese shi krne ka koi trika btaye
ऑनलाइन जान आधार पोर्टल के द्वारा ठीक कर ले
Janaadhaar card m name limite cross hone pse kya kre please reply me
आप अपने नजदीकी जन आधार ई-मित्र सेण्टर जाय
जन आधार कितने समय में अपडेट हो जाता है??
मैंने 5 दिन पहले जन आधार अपडेट किया था लेकिन एस एस ओ आईडी पर मेरे पुराने नम्बर ही जन आधार में दिखा रहा है।
आप जन आधार अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं
RGHS app is not available on both the options. Pl stop disguising people.
अब, आपको Jan Aadhar का ऑप्शन डायरेक्ट मिल जाएगा
Mujhe apna name sahi karwana hai uske liye members delete karne me dikkat aa rahi kyonki unka Jan adhar alag se ban chuka hai ab unhe hatene ke liye proof me death’cartificate mang raha hai iske alawa kese hataya jayega plz sulation
आप जन आधार कस्टमर सपोर्ट से कांटेक्ट करे
RGHS AATA TH TO NAHI HAI SSO MAI
अब, आपको डायरेक्ट Jan Aadhar ऑप्शन मिल जाएगा
sir maine meri family mere janadhar m add karayi h lekin anulipikaran 7 din se pending chal raha h, ye kintne time m p
इसका कोई निर्धारित समय नई है
Dear Sir Mera Jan Aadhar card m PPO Delete krna h or Mujhe Unmarried krna h please tell me wo kaise hoga
पुराण वाला जन आधार पोर्टल फिर से शुरू हो चूका है, तुरंत अपडेट कर ले.
Sir maine naya Jan aadhar form bhara tha aur main ek member ka mobile no. Add Karna bhul gya tha. Jab maine mobile number add Kiya to waha par HOF ka address bhi change ho gya.
Ab main is update request ko cancel karna chahta hu. Ise update hone se kaise rok sakte hai
आप अपडेट रिक्वेस्ट को कैंसिल नहीं कर सकते हैं, इंतजार करे अपडेट एक्सेप्ट या रिजेक्ट होने का
janadhar card me sevanivrat karmik ke lie karmchari id konsi darj kaaren kripya bataven
आप क्या कहना चाहते हैं अच्छी तरह से बताइये